CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर पंडुम में बच्चों की प्रस्तुति पर दिया उत्साहवर्धन
CG News: संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बच्चों की प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया.

‘ऐसा जादू है मेरे बस्तर में’ गीत की प्रस्तुति
समारोह में बच्चों ने “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी, बच्चों की अनुशासित और भावपूर्ण प्रस्तुति देखकर केंद्रीय गृह मंत्री भी भावविभोर हो उठे, उन्होंने बच्चों की कला, आत्मविश्वास और अनुशासन की खुले मन से सराहना की.
मलखंभ और अन्य सांस्कृतिक प्रदर्शन
कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा मलखंभ प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और अन्य अतिथियों ने भी बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया.
गीत का विशेष योगदान
“ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत हिंदी और हल्बी में रचा गया है, इसमें बस्तर की बादल अकादमी के कलाकारों ने अपनी आवाज और संगीत का योगदान दिया, इसके अलावा, दायरा बैंड ने आधुनिक संगीत के साथ इसे नया स्वरूप प्रदान किया, जिससे यह गीत बच्चों और युवाओं में विशेष रूप से लोकप्रिय हो रहा है.




