CG News: 11 फरवरी को साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी, बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में संपन्न होगी, इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे, बैठक में राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री और संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहेंगे.

प्रमुख विभागों के एजेंडे होंगे प्रस्तुत
बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के कार्यक्रम, महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों और राज्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है, विभागीय अधिकारियों के अनुसार बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा सहित अन्य प्रमुख विभागों के कई आवश्यक एजेंडा प्रस्तुत किए जाएंगे.
जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
कैबिनेट बैठक में राज्य में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को और गति दी जा सके.
निवेश, रोजगार और विकास रोडमैप पर फोकस
बैठक में आगामी राज्य बजट में शामिल की जाने वाली नई नीतियों और विकास परियोजनाओं पर भी निर्णय प्रक्रिया को तेज किया जा सकता है, सरकार के विकास रोडमैप को गति देने के उद्देश्य से निवेश आकर्षण, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचा उन्नयन से जुड़े प्रस्तावों पर भी गहन विचार-विमर्श होने की संभावना है.




