CG News: बस्तर पण्डुम समापन समारोह के लिए जगदलपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत
CG News: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 09 फरवरी 2026 को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर गरिमामय आगमन हुआ, उनके आगमन पर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया.
बस्तर पण्डुम समापन समारोह में शामिल
गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं, यह आयोजन बस्तर की जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं को समर्पित है.

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया स्वागत
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडे ने गृह मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया.
प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे.
बस्तर में उत्सव का माहौल
केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर जगदलपुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है, बस्तर पण्डुम के समापन समारोह और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं.




