CG News: लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला
CG News: रायपुर के लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन में दिनांक 07 फरवरी 2026 की शाम लगभग 8:30 बजे छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय में आग लगने की घटना सामने आई, आग कार्यालय के तृतीय तल के एक कक्ष में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी.
कार्यालय के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले
घटना में कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और यूपीएस जलकर क्षतिग्रस्त हो गए, मौके पर किए गए प्रारंभिक अवलोकन में यह स्पष्ट हुआ कि, आग से किसी अन्य कक्ष या सामग्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित
अधिकारियों के अनुसार, कार्यालय में रखे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें लोहे की अलमारियों में बंद थीं, जिसके कारण किसी भी दस्तावेज को नुकसान नहीं हुआ, दस्तावेज पूर्णतः सुरक्षित पाए गए.
गार्ड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
रात्रि ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने तृतीय तल के एक कक्ष से जलने जैसी गंध महसूस होने पर तत्काल अन्य स्टाफ को सूचना दी, सभी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर भवन में उपलब्ध अग्निरोधक उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया.
समय रहते आग पर पाया गया काबू
स्टाफ की तत्परता के चलते आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई.
उच्च अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया, इसके बाद 08 फरवरी 2026 की सुबह पुनः अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया.
दस्तावेजों को कोई क्षति नहीं
सुबह किए गए निरीक्षण में यह पुष्टि हुई कि, आग की इस घटना में किसी भी आवश्यक दस्तावेज को कोई नुकसान नहीं हुआ है, प्रशासन द्वारा स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया गया है.



