CG News: बस्तर में जलाशय का जीर्णोद्धार, 3.46 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
CG News: बस्तर ब्लॉक में वन मंत्री केदार कश्यप ने 3.46 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया, प्रमुख कार्य तुरपुरा जलाशय का जीर्णोद्धार है, 2.95 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस कार्य में बांध पर गिट्टी कार्य, नवीन स्लूस, वेस्ट वियर, नहर लाइनिंग और स्ट्रक्चर निर्माण शामिल हैं, प्रशासन का दावा है कि, इससे क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

पंचायत भवन और रंगमंच निर्माण
ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए कई नए कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया,
• कोटगढ़: 20 लाख रुपए की लागत से नया पंचायत भवन
• मुंडागुड़ा: 5 लाख रुपए की लागत से रंगमंच निर्माण
• केशरपाल: उसरीगुड़ा से नहरनी पहुंच मार्ग पर 5 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण.
![]()
पक्की सड़कों का लोकार्पण
वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्रामीण आवागमन को सुगम बनाने के लिए 21 लाख रुपए की लागत से पक्की सड़कें भी लोकार्पण की। इसमें शामिल हैं,
• कुम्हली: मंगियापारा से मुख्यमार्ग तक
• केशरपाल (सोरगांव): हिरा घर से भागमन घर तक
• सोलेमेटा: अक्षय घर से पंचू घर तक
प्रत्येक सड़क की लागत 7 लाख रुपए है.
सशक्त पंचायत से बदलेगी तस्वीर
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, ये विकास कार्य ग्रामीणों की जीवनशैली और क्षेत्र की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे, उन्होंने पंचायतों को सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने का भरोसा दिलाया.
समग्र विकास के उद्देश्य
इस परियोजना के माध्यम से जल संसाधन सुधार, ग्रामीण अधोसंरचना, सड़क और पुलिया निर्माण के साथ ही स्थानीय किसानों को सिंचाई के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे, ये कदम बस्तर के ग्रामीण क्षेत्र को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे.



