CG News: ठंड से राहत के संकेत, IMD ने बारिश-कोहरे का अलर्ट जारी किया
CG News: उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण ठंड से राहत मिलने के संकेत हैं। IMD के अनुसार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। कई राज्यों में बारिश, कोहरा, शीतलहर और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड से राहत की उम्मीद
छत्तीसगढ़ सहित उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ठंड की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है। मध्य भारत में फिलहाल तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार
IMD ने बताया कि 18 और 19 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब में 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश के आसार हैं। पहाड़ी राज्यों—उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और गिलगिट-बाल्टिस्तान में 16 से 21 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
शीतलहर और कोल्ड डे का अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में 17 जनवरी तक घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी यूपी में 18 और पूर्वी यूपी में 19 जनवरी तक कोहरे का असर रहेगा। 16–17 जनवरी को कई राज्यों में शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनने की आशंका है।
यह भी पढ़े: CG News: रायपुर निगम आयुक्त सख्त, प्रॉपर्टी टैक्स वसूली तेज करने के निर्देश




