Jashpur News: राष्ट्रपति ने जशपुर में स्थानीय हस्तशिल्प का किया सम्मान, ग्रामीण महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक कला को बढ़ावा
Jashpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी पर पहुंचीं, उनका स्वागत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को जशक्राफ्ट ब्रांड के तहत तैयार स्थानीय हस्तशिल्प उत्पाद भेंट किए गए, ये बांस और सवई घास से बने थे, जो जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक कला का प्रतिनिधित्व करते हैं.
ग्रामीण महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार
राष्ट्रपति ने कहा कि, जशक्राफ्ट पहल स्थानीय संसाधनों के सतत उपयोग और पारंपरिक कला के संरक्षण का प्रेरक उदाहरण है, ग्राम कोटानपानी की संयुक्त वन प्रबंधन समिति को चक्रीय निधि से वित्तीय सहायता दी गई है, जिससे ग्रामीण महिला कारीगरों को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जशक्राफ्ट के तहत झुमके, माला, टोपी और अन्य पारंपरिक उत्पाद बनाए जा रहे हैं, निर्माण प्रक्रिया में प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
आर्थिक सशक्तिकरण और बाजार विस्तार
इस पहल से स्थानीय कारीगरों और ग्रामीण परिवारों का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है, जशपुर की जनजातीय हस्तकला को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है, इससे नए बाजार खुलेंगे, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे, और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.




