CG News: CM साय ने वर्ष 2026 का शासकीय कैलेंडर किया विमोचन, महिलाओं के सशक्तिकरण को किया प्रमुख विषय
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया, राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में घोषित किया है, इसी थीम पर आधारित यह कैलेंडर सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को अभिव्यक्त करता है.
कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ और ग्राफिकल आकर्षण
कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ के पाँच प्रमुख शक्तिपीठ प्रमुखता से दर्शाए गए हैं,
• मां बमलेश्वरी, डोंगरगढ़
• मां महामाया, रतनपुर
• मां दंतेश्वरी, दंतेवाड़ा
• मां चंद्रहासिनी, चंद्रपुर
• मां कुदरगढ़ी, सूरजपुर
साथ हीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के छायाचित्र भी अंकित हैं,
पृष्ठभूमि में सिरपुर एवं राजिम के मंदिर, आदिवासी संस्कृति, मधेश्वर पहाड़ और चित्रकोट जलप्रपात के आकर्षक ग्राफिकल प्रतिरूप सम्मिलित हैं, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर का प्रतीक हैं.

2026 को महतारी गौरव वर्ष घोषित
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, राज्य सरकार के लिए मातृशक्ति का सम्मान और सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है, महतारी गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा यह वर्ष महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन को समर्पित है, इस कैलेंडर में महिला सशक्तिकरण, राज्य की प्राथमिकताओं और हमारी उपलब्धियों को सशक्त रूप में प्रस्तुत किया गया है, इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों को शामिल किया गया है, जो सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
राज्य की उपलब्धियों का प्रतिनिधित्व
कैलेंडर न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि इसमें राज्य की प्राथमिकताओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को भी समाहित किया गया है, यह सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के संकल्प को दर्शाता है.




