CG News: PM मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, CM साय ने बताया भारत का गौरव
CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से सम्मानित किया जाना भारत के लिए एक ऐतिहासिक और अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है, इस सम्मान को लेकर पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है, यह सम्मान न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है, बल्कि भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का भी प्रमाण है.
CM साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं, सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए इसे भारत के लिए अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया.
यह सम्मान भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय साख: CM साय
सीएम साय ने कहा कि, यह सम्मान भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय साख, विश्व मंच पर एक भरोसेमंद और सशक्त साझेदार के रूप में उभरती भूमिका को स्पष्ट रूप से दर्शाता है, उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक कूटनीति, विकास, शांति और सहयोग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है.
दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक बताया, उन्होंने कहा कि, आज भारत की आवाज वैश्विक मंच पर मजबूती से सुनी जा रही है और दुनिया भारत को सम्मान और विश्वास की दृष्टि से देख रही है.
140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का विषय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 140 करोड़ नागरिक अपने राष्ट्र को वैश्विक समुदाय में अधिक सम्मान, आदर और प्रभाव के साथ स्थापित होते देख गर्व का अनुभव कर रहे हैं, यह सम्मान हर भारतीय के आत्मसम्मान को और मजबूत करता है.
उज्ज्वल भविष्य की ओर भारत
मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि, यह सम्मान न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है, यह उपलब्धि भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करती है और देश को नई ऊर्जा व प्रेरणा प्रदान करती है.




