CG News: सीएम साय आज जशपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने गृह ग्राम जशपुर के दौरे पर हैं, वहां वे किसान महतारी सम्मेलन और विष्णु महायज्ञ चक्रपूजा जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल हुए.
सर्वेश्वरी समूह आश्रम का भ्रमण
जशपुर पंहुचने के तुरंत बाद हीं सीएम साय जशपुर के कुनकुरी में स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम नारायणपुर पंहुचे, वहां उन्होंने साधू – संतों से आशीर्वाद लिया और स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत की.
किसान महतारी सम्मलेन का आयोजन
मुख्यमंत्री साय के दौरे का मुख्य आकर्षण किसान महतारी सम्मलेन रहा, इस सम्मेलन में उन्होंने किसानों और महिलाओं के विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा की, इसके बाद महिला, किसानों और ग्रामीण परिवारों के उत्थान के लिए नीतियों पर चर्चा की, साथ हीं कई योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट का भी अवलोकन किया.
विष्णु महायज्ञ चक्रपूजा में शामिल
किसान महतारी सम्मलेन के बाद सीएम साय कुनकुरी विकासखंड में आयोजित किए गए विष्णु महायज्ञ चक्रपूजा में शामिल हुए, इन सभी कार्यक्रमों के बाद शाम 4 : 15 बजे वे जशपुर से रायपुर के लिए रवाना हुए.



