CG News: रायपुर में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन, CM साय हुए शामिल
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 75 वें संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित किए गए ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ के कार्यक्रम में शामिल हुए, वहां उन्होंने जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की.
संविधान आधारित लघु फिल्म का आयोजन
कार्यक्रम में सीएम साय ने संविधान दिवस पर आयोजित की गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और संविधान आधारित लघु फिल्म भी देखी, उन्होंने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ सेल्फी भी ली, उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत सदैव संविधान में आस्था रखते हुए आगे बढ़ रहा है, संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के साथ अपनी बात रखने का अधिकार देता है और अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता सुनिश्चित करता है.
संविधान निर्माण के वरिष्ठजनों का स्मरण किया
सीएम साय ने कहा कि, विधायक और सांसद जैसे पदों पर आम नागरिकों का पंहुचना संविधान की उदार, समावेशी और लोकतांत्रिक व्यवस्था का परिणाम है, उन्होंने देश के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान को याद किया और विशेष रूप से राज्य से भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठजनों को स्मरण करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ की यह ऐतिहासिक भागीदारी आज भी गर्व का विषय है और इन महान जनप्रतिनिधियों की विचारशीलता, लोकतांत्रिक मूल्य और राष्ट्रनिर्माण की दृष्टि से हमेशा हीं प्रेरणा देती रहेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: मुंगेली में मतदाता सूची डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा, 26 BLO को किया गया सम्मानित




