CG News : युवक ने किए बिना अनुमति के कार्य, शिकायत पर लिया गया एक्शन
CG News : छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के बहतराई रोड स्थित गीतांजलि सिटी से मामला सामने आया है, जहाँ निगम की बिना अनुमति से युवक ने तीन मंजिला भवन बनवाया जिसमें, OYO होटल चलाया जा रहा था.
जानिए क्या मिला जांच में
जांच के मुताबिक, पाया गया कि यह बिल्डिंग गायत्री केडिया की है लेकिन इसका नक्शा निगम से पास नहीं कराया गया है, इसके बावजूद भी यहां 17 कमरों का होटल बनवाया गया था और काफी समय से इसका संचालन ओयो होटल के रूप में हो रहा था.
पार्षद ने जताई आपत्ति
पार्षद रेखा पांडेय ने इस पर आपत्ति जताते हुए निगम कमिश्नर से शिकायत की थी, उनका कहना था कि होटल के कारण क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है, शिकायत के बाद जब निगम की भवन शाखा ने स्थल निरीक्षण किया तो पता चला कि होटल का संचालन अवैध रूप से हो रहा है.
विरोध के बाद हुआ बदलाव
जानकारी के मुताबिक,यहां ओयो का बोर्ड भी लगा हुआ था, लेकिन विरोध के बाद इसे हटाने के बाद भी होटल का संचालन जारी रहा, निगम कमिश्नर के आदेश के बाद, शुक्रवार को भवन शाखा की टीम मौके पर पहुंची और होटल को सील कर दिया गया.
नियम उल्लंघन पर की जाएगी कार्रवाई
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, बिना अनुमति निर्माण और अवैध व्यवसाय पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी भवन मालिक को छोड़ा नही जाएगा, मनमानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी.




