CG News : खीरे की खेती के दम पर ख़रीदा , 4 एकड़ की जमीन
CG News : छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत के राधाकृष्णा नगर में अंकित मंडल, जो एक किसान परिवार से है | अंकित ने 2019 से खीरे की फसल लगाने कि शुरुआत की थी | धीरे -धीरे व्यापार इतना बढ़ गया की अंकित ने खेती के दम पर स्वयं की 4 एकड़ जमीन खरीदकर उसी में खीरे की खेती करना शुरू कर दिया | जिसकी सप्लाई आज कई राज्यों में हो रही है |
खीरे की खेती की वजह
शुरूआती खेती में अंकित मक्के और धान की फसल लगाता था | पर बाजार में खीरे की मांग ज्यादा होने की वजह से उसने भी खीरे का व्यापार शुरू कर दिया , जानकारी के मुताबिक अंकित के इस काम में उसका पूरा परिवार मदद करता था | शुरूआती दौर में अंकित ने लगभग डेढ़ लाख रूपए लगा कर यह व्यापर शुरू किया था,और आज 4 लाख तक हर सीजन वो कमा रहा हैं |
कई राज्यों तक पहुंची खीरे की खबर
अंकित के खीरे की डिमांड अब अन्य राज्यों से भी आने लगी | जानकारी के मुताबिक अंकित अपने क्षेत्र की मंडियों के अलावा भी आसपास के कई जिलों और राज्यों में खीरे की सप्लाई करने लगा | बाजारों में उसके उत्पादित खीरे की काफी मांग बढ़ गयी ,और आज बिहार ,कलकत्ता जैसे कई बाजारों में भी इसका क्रय हो रहा है |
अंकित द्वारा दी गयी सलाह
अंकित से उसके इस व्यापार को लेकर पूछताछ की गयी ,उसने बताया की सर्वप्रथम फसल का चयन सोच –समझकर करें , वैज्ञानिक पद्धतियों के अनुसार खेती करे अंकित की इस सफलता से प्रेरित होकर आसपास के सभी लोग खेती का व्यापार करना चाह रहे हैं | अंकित की यह उपलब्धि जिले के कई क्षेत्रों में बढ़ती जा रही है |
यह भी पढ़ें : CG News : गिधपुरी में प्रशासनिक निरिक्षण करने आई महिला SP

Author: Safeek khan
I create real art through my articles..