November 26, 2026 5:02 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14159/195)

Advertisement Carousel

CG News: सीएम हेल्पलाइन 1076 से 2.10 लाख शिकायतों का निराकरण, पेंशन से लेकर पेयजल तक मिली राहत

CG News: सीएम हेल्पलाइन 1076 से 2.10 लाख शिकायतों का निराकरण, पेंशन से लेकर पेयजल तक मिली राहत
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: सीएम हेल्पलाइन 1076 से 2.10 लाख शिकायतों का निराकरण, पेंशन से लेकर पेयजल तक मिली राहत

CG News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है. अब लोगों को छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. फोन, वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. अक्टूबर 2026 के अंत तक हेल्पलाइन पर दर्ज 2.45 लाख से अधिक शिकायतों में से 2.10 लाख से ज्यादा का निराकरण किया जा चुका है.

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076:अब सीधे सीएम विष्णुदेव साय तक पहुंचेगी आपकी  आवाज, जनता की समस्याओं का होगा समाधान - Amar Ujala Hindi News Live - Amar  Ujala

24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध सुविधा

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत 9 जून 2026 को की गई थी. यह सेवा सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध रहती है. प्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी समस्या सीधे शासन तक पहुंचा सकता है. शिकायत दर्ज कराने के साथ ही संबंधित व्यक्ति अपने प्रकरण की स्थिति भी जान सकता है. इसके लिए तीन माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं.
• टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर – 1076
• आधिकारिक वेब पोर्टल – cmhelpline.cg.gov.in
• सीएम हेल्पलाइन मोबाइल ऐप

49 विभागों के 8 हजार अधिकारी जुड़े

शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन के 49 विभागों के करीब 8 हजार अधिकारियों को इस व्यवस्था से जोड़ा गया है. इसमें तहसीलदार से लेकर सचिव स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं. शिकायतों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटने और उनके निराकरण की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए कुल 1,195 श्रेणियां निर्धारित की गई हैं. प्रत्येक श्रेणी के लिए शिकायत के समाधान की समय-सीमा भी तय की गई है.

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा, 24 घंटे, सातों दिन होगी  संचालित; डायल करना होगा यह नंबर, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan

2.45 लाख शिकायतों में 85.85 प्रतिशत का निराकरण

अक्टूबर 2026 के अंत तक सीएम हेल्पलाइन पर कुल 2,45,376 शिकायतें दर्ज की गईं. इनमें से 2,10,649 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है. इस तरह शिकायतों के समाधान की दर 85.85 प्रतिशत रही, जबकि 34,727 मामले अभी लंबित हैं. इन पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई जारी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस व्यवस्था की नियमित निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की कार्यप्रणाली देखी और नागरिकों से सीधे फोन पर बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिकायत को केवल पोर्टल पर निराकृत दिखाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जानी चाहिए.

बंद पेंशन की शिकायत पर मिली राहत

सीएम हेल्पलाइन से लाभ मिलने के कई मामले सामने आए हैं. सरगुजा जिले की ग्राम पंचायत सुखरी के तिलंगापारा निवासी जितेंद्र दास मानिकपुरी पिछले आठ से नौ महीनों से बंद पेंशन की समस्या से परेशान थे. कई बार आवेदन देने के बाद भी उनकी पेंशन दोबारा शुरू नहीं हो पा रही थी. इसके बाद उन्होंने 1076 पर शिकायत दर्ज कराई. हेल्पलाइन के माध्यम से मामला संबंधित विभाग तक पहुंचा और उनकी समस्या का निराकरण किया गया. राहत मिलने के बाद जितेंद्र दास ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया और अन्य नागरिकों से भी इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की.

छत्तीसगढ़ में अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति, सीधे सीएम  हेल्पलाइन '1076' पर दर्ज होगी शिकायत

मवेशियों के गले में लगाए गए रेडियम बेल्ट

रायपुर जिले के माना बस्ती निवासी अंशु कुमार ने सड़कों पर आवारा गाय-बैलों और अन्य मवेशियों के घूमने की समस्या को लेकर हेल्पलाइन में शिकायत की थी. उनका कहना था कि सड़क पर मवेशियों की मौजूदगी से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और यातायात भी प्रभावित होता है. उन्होंने मवेशियों के गले में दूर से दिखाई देने वाले बेल्ट लगाने की मांग की थी. शिकायत पर शासकीय पशु चिकित्सालय, माना बस्ती की ओर से मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाए गए. इससे रात के समय वाहन चालकों को मवेशियों की पहचान करने में आसानी होगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम करने में मदद मिलेगी.

गांव में दोबारा शुरू हुआ बंद सोलर पंप

राजनांदगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत भैंसातरा के आश्रित ग्राम जोगीदल्ली भाटापारा में सोलर ड्यूल पंप लंबे समय से बंद पड़ा था. इससे ग्रामीणों को पेयजल की परेशानी हो रही थी. ग्राम पंचायत की सरपंच अंजली वर्मा ने इस समस्या की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज कराई. इसके बाद क्रेडा विभाग ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी खराबी दूर की और पंप को दोबारा चालू कर दिया. जिला अधिकारी पूर्णिमा गुप्ता के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई से गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल हुई और ग्रामीणों को राहत मिली.

दिव्यांग दीपक पाल को मिली ट्राइसाइकिल

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खोंगापानी निवासी दिव्यांग दीपक पाल ने आवागमन में परेशानी को लेकर सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के बाद प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें कलेक्टर कार्यालय परिसर में ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई. इससे अब दीपक पाल को दैनिक कार्यों और आवागमन में सुविधा मिलेगी. यह मामला जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सहायता पहुंचाने में हेल्पलाइन की भूमिका को सामने लाता है.

सुशासन और जवाबदेही का माध्यम बनी 1076

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप सीएम हेल्पलाइन 1076 अब केवल शिकायत दर्ज कराने की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की वास्तविक समस्याओं के समाधान का माध्यम बन रही है. पेंशन, पेयजल, सड़क सुरक्षा और दिव्यांगजनों की सहायता से जुड़े मामलों में हुई कार्रवाई इसके उदाहरण हैं. तकनीक और प्रशासनिक जवाबदेही के जरिए नागरिकों को सुविधाजनक तरीके से सरकारी सेवाओं से जोड़ने की यह पहल छत्तीसगढ़ में पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा का तेजी से विस्तार, अक्टूबर में 65.79 मेगावाट बढ़ी क्षमता, रूफटॉप सोलर सबसे आगे