November 26, 2026 4:48 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14159/195)

Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ में सोलर आवर्स में बिजली इस्तेमाल करने पर मिलेगी छूट, 50 पैसे प्रति यूनिट तक राहत का प्रस्ताव

CG News: छत्तीसगढ़ में सोलर आवर्स में बिजली इस्तेमाल करने पर मिलेगी छूट, 50 पैसे प्रति यूनिट तक राहत का प्रस्ताव
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ में सोलर आवर्स में बिजली इस्तेमाल करने पर मिलेगी छूट, 50 पैसे प्रति यूनिट तक राहत का प्रस्ताव

CG News: छत्तीसगढ़ में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिल में राहत देने के लिए पावर वितरण कंपनी नई योजना पर काम कर रही है. इसके तहत सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक यानी सोलर आवर्स में अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 20 पैसे से लेकर 50 पैसे तक की छूट देने का प्रस्ताव है. कंपनी का मकसद दिन में उपलब्ध सौर ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कराना और शाम के समय बिजली की मांग का दबाव कम करना है.

Cg:छत्तीसगढ़ सरकार ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, बकाया बिजली बिल भुगतान पर  मिलेगी भारी छूट, जानें डिटेल - Chhattisgarh Government Gives Big Relief To  Electricity ...

शाम के समय बढ़ जाती है बिजली की चुनौती

प्रदेश में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन लगातार बढ़ रहा है. दिन के समय बिजली पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहती है, लेकिन शाम 5 बजे के बाद सौर ऊर्जा से उत्पादन बंद होने के कारण मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है. इसी स्थिति को देखते हुए पावर कंपनी टाइम ऑफ डे यानी टीओडी बिलिंग व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को दिन में बिजली का अधिक इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है.

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को क्यों लग रहा बिल के करंट लगने का डर?

34 प्रतिशत खपत तक 20 पैसे की छूट

प्रस्ताव के मुताबिक, घरेलू उपभोक्ता अपनी कुल मासिक बिजली खपत का 34 प्रतिशत तक हिस्सा सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 20 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिलेगी. वहीं, इस निर्धारित सीमा से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त खपत के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट की छूट देने की तैयारी है. यानी सोलर आवर्स में ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को अधिक राहत मिल सकती है.

how much subsidy is given by Delhi and Rajasthan Government on electricity  Bill | Rajasthan News: CM अशोक गहलोत की घोषणा के बाद अब इतना आएगा बिल,  दिल्ली और राजस्थान में बिजली

300 यूनिट खपत पर 29.40 रुपये की बचत

इस छूट को 300 यूनिट मासिक खपत के उदाहरण से समझा जा सकता है. यदि कोई घरेलू उपभोक्ता महीनेभर में 300 यूनिट बिजली इस्तेमाल करता है और इसमें से 120 यूनिट सोलर आवर्स में खर्च करता है, तो कुल खपत का 34 प्रतिशत यानी 102 यूनिट पर 20 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से 20.40 रुपये की छूट मिलेगी. वहीं, बची हुई 18 यूनिट पर 50 पैसे के हिसाब से 9 रुपये की छूट होगी. इस तरह उपभोक्ता को कुल 29.40 रुपये की प्रस्तावित राहत मिल सकती है.

7.40 रुपये की होगी 1 यूनिट बिजली, कीमतों में 6.12% बढ़ोतरी की घोषणा, इस  राज्य ने किया ऐलान - India TV Hindi

स्मार्ट मीटर वालों को मिलेगा लाभ

फिलहाल इस योजना का लाभ उन्हीं घरेलू उपभोक्ताओं को मिल सकेगा, जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं. सामान्य मीटर में अलग-अलग समय पर बिजली की खपत दर्ज करने की सुविधा नहीं होती, जबकि स्मार्ट मीटर हर घंटे की खपत का रिकॉर्ड रखता है. जानकारी के अनुसार, प्रदेश में करीब 80 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और बाकी उपभोक्ताओं के यहां भी मीटर लगाने का काम जारी है.

छत्तीसगढ़ में बिजली बकायादारों पर शिकंजा, 31 दिसंबर के बाद कटेगा कनेक्शन

नियामक आयोग की मंजूरी के बाद लागू होगी योजना

टीओडी बिलिंग व्यवस्था में बिजली खपत को तीन समयखंडों में बांटा गया है. पहला समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक, दूसरा शाम 5 से रात 11 बजे तक और तीसरा रात 11 से सुबह 9 बजे तक निर्धारित है. इसी समय विभाजन के आधार पर उपभोक्ताओं की खपत का हिसाब तैयार किया जाएगा. पावर वितरण कंपनी इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष याचिका प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है. आयोग की मंजूरी मिलने के बाद ही उपभोक्ताओं को सोलर आवर्स में बिजली इस्तेमाल करने पर छूट मिल सकेगी. फिलहाल कंपनी स्तर पर इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: 8 से 10 जनवरी तक होगा साहित्य उत्सव, CM साय ने किया लोगो और पोस्टर का विमोचन