November 15, 2026 6:12 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ में गैस पाइपलाइन बिछाने की जानकारी जुटा रही सरकार, नगरीय निकायों से मांगा गया पूरा ब्योरा

CG News: छत्तीसगढ़ में गैस पाइपलाइन बिछाने की जानकारी जुटा रही सरकार, नगरीय निकायों से मांगा गया पूरा ब्योरा
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ में गैस पाइपलाइन बिछाने की जानकारी जुटा रही सरकार, नगरीय निकायों से मांगा गया पूरा ब्योरा

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग, भिलाई, रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर सहित कई शहरों में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक गैस पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है. हालांकि, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पास इन कार्यों का पूरा विवरण उपलब्ध नहीं है. अब विभाग ने प्रदेश के सभी नगर निगम आयुक्तों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से जानकारी मांगी है. इस संबंध में आदेश जारी कर सभी निकायों को निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं.

पुलिस स्टेशन से लेकर फास्ट-फूड आउटलेट तक! दिल्ली-NCR में बिछेगा PNG का जाल, IGL तैयार कर रहा मेगा प्लान - India TV Hindi

किस एजेंसी को मिली है पाइपलाइन बिछाने की जिम्मेदारी

विभाग ने निकायों से पूछा है कि उनके क्षेत्र में किन-किन स्थानों पर गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है और इस काम को कौन सी एजेंसी अंजाम दे रही है. साथ ही संबंधित एजेंसी ने पाइपलाइन बिछाने के लिए निकाय से किस तारीख को अनुमति मांगी और निकाय की ओर से कब स्वीकृति दी गई, इसका भी पूरा ब्योरा देना होगा.

काम शुरू होने से लेकर मौजूदा स्थिति तक मांगी जानकारी

निकायों को यह भी बताना होगा कि पाइपलाइन बिछाने का काम कब शुरू हुआ और फिलहाल उसकी प्रगति किस स्तर पर है. विभाग ने जानकारी भेजने के लिए अलग-अलग कॉलम वाला निर्धारित प्रारूप जारी किया है. इसमें जिले और नगरीय निकाय का नाम, आयुक्त या सीएमओ का नाम, मोबाइल नंबर और सरकारी ई-मेल आईडी जैसी जानकारियां भी मांगी गई हैं.

PNG Gas Connection: कानपुर में पाइपलाइन से कुकिंग गैस सेवा का होने जा रहा विस्तार, LPG गैस सिलेंडर से मिलेगा छुटकारा - PNG service is going to be expanded through pipeline in

2030 तक 21 लाख घरों में PNG कनेक्शन का लक्ष्य

राज्य में पाइपलाइन के जरिए घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस पहुंचाने की योजना पर काम किया जा रहा है. वहीं, वाहनों के लिए पेट्रोल पंपों तक सीएनजी यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भी पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. सरकार ने वर्ष 2030 तक प्रदेश के 21 लाख घरों में पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन अब तक केवल 23 हजार 408 घरों में ही यह सुविधा शुरू हो पाई है.

12 जिलों में पीएनजी विस्तार की कार्ययोजना

खाद्य विभाग ने आगामी दो वर्षों में प्रदेश के 12 जिलों में पीएनजी सुविधा उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की है. चालू वर्ष के दौरान 3.15 लाख घरों को पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. फिलहाल रायपुर, बिलासपुर, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, सरगुजा और कोरिया जिलों के कुछ घरों में ही पाइपलाइन के जरिए गैस की आपूर्ति शुरू हो सकी है.

सात अन्य शहरों में भी होगा विस्तार

प्रदेश में पीएनजी नेटवर्क का दायरा बढ़ाने की तैयारी है. योजना के तहत अगले छह महीनों में राज्य के सात अन्य शहरों में भी इस सुविधा का विस्तार किया जाना है. इसके लिए पाइपलाइन से जुड़े निर्माण कार्यों और संबंधित एजेंसियों की गतिविधियों का विवरण जुटाया जा रहा है. नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से मांगी गई जानकारी से अलग-अलग शहरों में चल रहे काम की स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: डिजिटल क्रॉप सर्वे नहीं होने पर भी किसानों को मिलेगा आदान सहायता का लाभ, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दी जानकारी

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]