November 5, 2026 10:36 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: भिलाई स्टील प्लांट के क्वार्टर का किराया 75% तक घटा, CM साय की पहल पर फैसला

CG News: भिलाई स्टील प्लांट के क्वार्टर का किराया 75% तक घटा, CM साय की पहल पर फैसला
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: भिलाई स्टील प्लांट के क्वार्टर का किराया 75% तक घटा, CM साय की पहल पर फैसला

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) टाउनशिप में रहने वाले हजारों आवासधारियों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है. BSP प्रबंधन ने रिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के आवासों का किराया घटाकर 6 रुपए प्रति वर्गफीट प्रतिमाह कर दिया है. इस फैसले से दोनों श्रेणियों के कुल 3,946 आवासधारियों को लाभ मिलने का अनुमान है. खासतौर पर रिटेंशन श्रेणी के आवासधारियों को किराए में 75 प्रतिशत तक की राहत मिलेगी.

CG Politics: 'केंद्र में जब तक मोदी जी की सरकार रहेगी आरक्षण नहीं खत्म  होगा', सीएम साय बोले- देश की जनता का भरोसा खो चुकी है कांग्रेस - cm sai  said Reservation

उच्चस्तरीय बैठक में उठा था मुद्दा

BSP टाउनशिप के आवासधारियों की किराया वृद्धि से जुड़ी समस्या पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में विस्तार से चर्चा हुई थी. मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और प्रभावित परिवारों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का व्यावहारिक समाधान निकालने के निर्देश दिए थे. इसके बाद BSP के नगर सेवाएं विभाग ने 2 नवंबर 2026 को संशोधित किराया दरों का आदेश जारी किया.

500 वर्गफीट मकान का किराया ₹3,000

नई व्यवस्था के तहत रिटेंशन स्कीम के आवासों का किराया 24 रुपए से घटाकर 6 रुपए प्रति वर्गफीट प्रतिमाह कर दिया गया है. इस तरह इस श्रेणी में किराए की दर में सीधे 75 प्रतिशत की कटौती हुई है. उदाहरण के तौर पर, 500 वर्गफीट के मकान के लिए पहले हर महीने 12 हजार रुपए किराया देना पड़ता था, जो अब घटकर 3 हजार रुपए रह जाएगा. इससे संबंधित परिवार को हर महीने 9 हजार रुपए और सालाना 1 लाख 8 हजार रुपए की बचत होगी.

Bhilai Steel Plant accident Case filed against crane driver

थर्ड पार्टी आवासों को भी राहत

BSP प्रबंधन ने थर्ड पार्टी श्रेणी के आवासों का किराया भी 8 रुपए से घटाकर 6 रुपए प्रति वर्गफीट प्रतिमाह कर दिया है. इस बदलाव से इस श्रेणी के आवासधारियों को किराए में 25 प्रतिशत की राहत मिलेगी. नई व्यवस्था के बाद रिटेंशन और थर्ड पार्टी दोनों श्रेणियों के लिए समान किराया दर लागू होगी.

3,946 परिवारों को मिलेगा लाभ

संशोधित किराया व्यवस्था से BSP टाउनशिप के कुल 3,946 आवासधारियों को फायदा मिलने का अनुमान है. इनमें रिटेंशन श्रेणी के 1,158 और थर्ड पार्टी श्रेणी के 2,788 आवास शामिल हैं. BSP से सेवानिवृत्त हुए कई कर्मचारी सीमित पेंशन और अन्य आय के साधनों पर निर्भर हैं. ऐसे में किराए में बढ़ोतरी उनके लिए आर्थिक परेशानी का कारण बन रही थी. नई दरों से इन परिवारों के मासिक खर्च में कमी आएगी और उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी.

पुराने किराए का भी होगा हिसाब

BSP प्रबंधन के संशोधित आदेश में नई किराया दर को पूर्व प्रभाव से लागू करने का प्रावधान किया गया है. इसके तहत संबंधित अवधि के किराए की दोबारा गणना की जा सकेगी. पहले अधिक दर से किराया जमा कर चुके आवासधारियों की अतिरिक्त राशि के समायोजन की प्रक्रिया विभागीय निर्देशों के अनुसार तय की जाएगी. फिलहाल यह संशोधित व्यवस्था आगामी आदेश तक अंतरिम रूप से प्रभावी रहेगी.

CM निवास पहुंचकर जताया आभार

किराए में कटौती के फैसले के बाद 3 नवंबर को BSP के सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ और थर्ड पार्टी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आवास किराए में राहत दिलाने की पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, मुख्यमंत्री निवास में हुई इस मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विधायक ललित चंद्राकर और रिकेश सेन सहित दुर्ग-भिलाई के कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. किराया दरों में संशोधन के फैसले को BSP टाउनशिप के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अन्य प्रभावित आवासधारियों के लिए महत्वपूर्ण राहत के रूप में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: अमित शाह ने किया विकसित भारत संकल्प पार्क का उद्घाटन, नवा रायपुर में लगाए गए 2,500 से अधिक पीपल के पौधे

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]