CG News: सरगुजा जिला प्रशासन की अनूठी पहल, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलेगी NEET और JEE की फ्री ऑनलाइन कोचिंग
CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से विद्यार्थियों के लिए एक बेहद राहतभरी और उत्साहजनक खबर सामने आ रही है, अब जिले के आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभावान बच्चों को देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाएं यानी NEET और JEE की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, कई बार ऐसा देखा जाता था कि गरीब परिवार के प्रतिभावान बच्चे पैसों की तंगी के चलते महंगे कोचिंग संस्थानों में प्रवेश नहीं ले पाते थे, जिससे डॉक्टर और इंजीनियर बनने का उनका सपना अधूरा रह जाता था, इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा जिला प्रशासन ने एक बड़ी और अनूठी पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत जरूरतमंद बच्चों को अब पूरी तरह निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी.
टैबलेट और इंटरनेट की भी मिलेगी सुविधा
जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई इस विशेष योजना के अंतर्गत चिन्हित किए गए जरूरतमंद विद्यार्थियों को देश के जाने-माने विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी, खास बात यह है कि इन ऑनलाइन कक्षाओं के लिए दिल्ली और कोटा के अनुभवी और नामचीन शिक्षकों को जोड़ा गया है, जो रोजाना शाम को लाइव क्लास के जरिए बच्चों को पढ़ाएंगे और उनके हर सवाल व डाउट्स को भी क्लियर करेंगे, योजना के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले, विशेषकर अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित ऐसे (SC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के विद्यार्थियों का चयन किया गया है, इन बच्चों को पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से टैबलेट, हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन और जरूरी स्टडी मटेरियल भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है.
घर बैठे मिलेगी कोचिंग सुविधा
जिला प्रशासन के इस कदम से ग्रामीण और दूरदराज अंचल के बच्चों को भी अब महानगरों जैसी उच्च स्तरीय कोचिंग सुविधा घर बैठे ही मिल सकेगी, कलेक्टर ने इस संबंध में स्पष्ट रूप से कहा है कि बच्चों की राह में गरीबी कभी भी बाधा नहीं बनने दी जाएगी, सरगुजा के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, और सही मार्गदर्शन मिलने पर वे देश की इन बड़ी परीक्षाओं में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे, जिला प्रशासन की इस कल्याणकारी पहल से स्थानीय अभिभावकों और विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है.


One Response