Jashpur News: एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने किए तबादले, 9 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को दिया गया स्वतंत्र प्रभार
Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है, जिसके तहत एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से आए 13 ट्रेनी एसआई (उप निरीक्षकों) को विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ किया है.

ट्रेनी एसआई को स्वतंत्र और प्रभारित कामकाज का अवसर
नए आदेश के अनुसार 13 में से 9 ट्रेनी एसआई को अलग-अलग थानों और चौकियों का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है, ताकि वे प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र में अपराधों की जांच और कानून-व्यवस्था संभालने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें, जबकि शेष 4 ट्रेनी एसआई शहरी थानों में वरिष्ठ थाना प्रभारियों के अधीन रहकर कार्य सीखेंगे.

इन प्रशिक्षु अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना
स्वतंत्र प्रभार पाने वाले ट्रेनी एसआई में माधुरी वर्मा को चौकी आरा, लक्ष्मी मरकाम को चौकी मनोरा, जय प्रकाश को चौकी पंडरापाठ, मोहन लाल मरकाम को चौकी सोनक्यारी, राजकुमार को चौकी करडेगा, देविका को चौकी ऊपरकछार, जितेंद्र साहू को थाना तुमला, विंबलेश्वरी मरकाम को चौकी कोल्हेनझरिया और शेष नारायण दीवान को चौकी कोतबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं संतोष कुमार चौरसिया, नील मणि निषाद, संतोष कुमार वर्मा और शेखर सिंह राजपूत को क्रमशः सिटी कोतवाली जशपुर, पत्थलगांव, बगीचा और कुनकुरी थानों में तैनात किया गया है.
13 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के भी बदले गए कार्यस्थल
प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिले के 13 निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के भी कार्यस्थल तत्काल प्रभाव से बदल दिए गए हैं. इस फेरबदल से मैदानी स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी.

One Response