September 24, 2026 9:31 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 13944/158)

Advertisement Carousel

CG News: बदलते बस्तर की नई तस्वीर, प्रकृति, जनजातीय संस्कृति और होमस्टे से संवर रही स्थानीय अर्थव्यवस्था

CG News: बदलते बस्तर की नई तस्वीर, प्रकृति, जनजातीय संस्कृति और होमस्टे से संवर रही स्थानीय अर्थव्यवस्था
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: बदलते बस्तर की नई तस्वीर, प्रकृति, जनजातीय संस्कृति और होमस्टे से संवर रही स्थानीय अर्थव्यवस्था

CG News: कभी नक्सलवाद और हिंसा के संदर्भ में पहचाना जाने वाला छत्तीसगढ़ का बस्तर अंचल अब शांति, विकास और प्राकृतिक सौंदर्य के नए युग में प्रवेश कर चुका है. चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, कुटुमसर गुफाएं, मां दंतेश्वरी मंदिर और दलपत सागर जैसे प्रसिद्ध स्थल विश्वभर के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं. बस्तर को केवल दर्शनीय स्थलों के लिए नहीं, बल्कि स्थानीय जीवन, पारंपरिक खान-पान और लोक कला पर आधारित ‘अनुभव पर्यटन’ (Experience-Based Tourism) के मॉडल पर विकसित किया जा रहा है.

बदलते बस्तर की नई तस्वीर: हिंसा छोड़ पर्यटन से विकास की राह पर बस्तर,  होमस्टे और इको-टूरिज्म से संवर रही अर्थव्यवस्था

‘बस्तर 2.0’ और इंफ्रास्ट्रक्चर से मजबूत हो रही कनेक्टिविटी

पर्यटन को गति देने के लिए बस्तर में कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार किया जा रहा है. ‘बस्तर 2.0’ ब्लूप्रिंट के तहत दूरस्थ क्षेत्रों को जोड़ने के लिए 228 नई सड़कों और 267 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है. हवाई संपर्क को मजबूत करते हुए जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से रायपुर और हैदराबाद के लिए उड़ानें जारी हैं. इसके अलावा, रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन जैसी दूरगामी परियोजनाओं से बस्तर में पर्यटन के साथ-साथ व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों के नए मार्ग खुल रहे हैं.

बस्तर पर्यटन को मिली रफ्तार:प्राकृतिक धरोहरों पर आधुनिक सुविधाएं, स्थानीय  अर्थव्यवस्था को नया संबल - Bastar Tourism Gains Momentum: Modern Facilities  At Natural Heritage ...

होमस्टे नीति 2025-30: मिल रहा सीधा आर्थिक लाभ

छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30 के जरिए पर्यटन का लाभ सीधे गांव और स्थानीय आदिवासियों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है. नए कमरों के निर्माण पर प्रति कमरा 1 लाख रुपये और नवीनीकरण पर 50 हजार रुपये की सरकारी सहायता दी जा रही है. अब तक 85 हितग्राहियों के प्रस्ताव बैंकों को भेजे जा चुके हैं और 27 होमस्टे पंजीकृत हो चुके हैं. पर्यटक अब सीधे स्थानीय परिवारों के साथ रहकर उनके रहन-सहन, खान-पान और सांस्कृतिक जीवन का प्रत्यक्ष अनुभव ले रहे हैं, जिससे ग्रामीण रोजगार सृजित हो रहा है.

cg monsoon tourism best places to visit in rainy season chhattisgarh me  ghumne ki jagah | जून-जुलाई में छत्तीसगढ़ में घूमने की बेहतरीन जगहें,  यादगार होगा सफर

सांस्कृतिक धरोहर और ‘बस्तर पंडुम’

बस्तर की जनजातीय संस्कृति, ढोकरा-बेलमेटल शिल्प, काष्ठ कला और पारंपरिक आभूषण दुनिया भर के पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं. सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच देने के लिए आयोजित ‘बस्तर पंडुम 2026’ में 12 जनजातीय विधाओं का प्रदर्शन किया गया, जिसमें 55 हजार से अधिक आदिवासियों ने भाग लिया. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में हुए इस आयोजन ने बस्तर की सांस्कृतिक मौलिकता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है.

लग्जरी होटल को मात देती आदिवासियों की खातिरदारी, सुकून के पल बिताना हो तो  चले आएं मध्य प्रदेश के होम स्टे - SAVARWANI VILLAGE HOME STAY

स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर

धार्मिक पर्यटन (बस्तर दशहरा) से लेकर एडवेंचर स्पोर्ट्स तक बस्तर में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं. धुड़मारास गांव में ग्लास ब्रिज, कैनोपी वॉक और वाटर स्पोर्ट्स जैसी योजनाओं के साथ ही इसे ‘UN टूरिज्म बेस्ट टूरिज्म विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम’ में शामिल किया गया है. स्थानीय युवाओं को टूर गाइड, ट्रांसपोर्ट, होमस्टे संचालन और आतिथ्य का प्रशिक्षण देकर ‘जॉब सीकर’ से ‘टूरिज्म एंटरप्रेन्योर’ बनाया जा रहा है, जिससे बस्तर की नई तस्वीर पूरे देश के सामने उभर रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: कार दुर्घटना के बाद दिल्ली से रायपुर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सीएम साय ने की मुलाकात

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]