CG News: 3 किलोवाट सोलर पैनल से शून्य हुआ बिजली बिल, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिली आर्थिक राहत
CG News: सेवा संकल्प अभियान की ‘सेवा की कहानी’ पहल के तहत सरकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव सामने आ रहे हैं. जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड के ग्राम जर्वे (च) निवासी श्री जगदीश कुमार कश्यप के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आर्थिक राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का माध्यम बनी है. उनके घर की छत पर लगा 3 किलोवाट क्षमता का सौर पैनल परिवार की बिजली जरूरतें पूरी कर रहा है और अब उनका बिजली बिल शून्य हो गया है.

हर महीने के बिजली बिल से मिली राहत
जगदीश कुमार कश्यप बताते हैं कि पहले हर महीने आने वाला बिजली बिल परिवार के बजट पर अतिरिक्त बोझ डालता था. बिजली खर्च कम करने के उद्देश्य से उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लिया और घर की छत पर 3 किलोवाट का सौर पैनल लगवाया. सौर ऊर्जा से घर की बिजली जरूरतें पूरी होने के बाद उनके मासिक खर्च में राहत आई और अब उन्हें बिजली बिल का भुगतान नहीं करना पड़ रहा है.
आसान हुआ सोलर पैनल लगाना
योजना के तहत श्री कश्यप को केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिली. इस तरह उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई. सब्सिडी मिलने से सौर पैनल लगाने का आर्थिक भार कम हुआ और परिवार के लिए स्वच्छ तथा नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाना आसान हो गया.
बिजली बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा
घर में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से परिवार को बिजली खर्च में राहत मिलने के साथ स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को भी बढ़ावा मिला है. घर की छत पर लगा सौर पैनल अब केवल बिजली उत्पादन का साधन नहीं, बल्कि परिवार के नियमित खर्च को कम करने का माध्यम बन गया है. बिजली बिल शून्य होने से मासिक बजट पर पड़ने वाला आर्थिक दबाव भी कम हुआ है.
सौर ऊर्जा अपनाने के लिए कर रहे प्रेरित
श्री जगदीश कुमार कश्यप अब अपने आसपास के लोगों को भी सौर ऊर्जा अपनाने और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई उनकी ‘सेवा की कहानी’ बताती है कि जब सरकारी योजना परिवार की रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ती है, तो उसका सीधा असर जीवन में दिखाई देता है. उन्होंने योजना की सुविधा और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है.
