September 16, 2026 6:15 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 13944/158)

Advertisement Carousel

CG News: बलौदाबाजार के सौरभ ने पैदल तय किए 19,500 किमी, 27 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा पूरी

CG News: बलौदाबाजार के सौरभ ने पैदल तय किए 19,500 किमी, 27 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा पूरी
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: बलौदाबाजार के सौरभ ने पैदल तय किए 19,500 किमी, 27 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा पूरी

CG News: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जारा गांव के रहने वाले सौरभ देवांगन ने भारत को करीब से समझने के लिए अनोखी पैदल यात्रा शुरू की थी. 7 अक्टूबर 2021 से शुरू हुआ उनका सफर अब 19,500 किलोमीटर से ज्यादा लंबा हो चुका है. सौरभ का लक्ष्य आगामी 7 अक्टूबर को रायपुर पहुंचकर करीब 20 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करना है. डोंगरगढ़ पहुंचने पर उन्होंने अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए और बताया कि इस लंबे सफर में देश के अलग-अलग हिस्सों को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला.

Saurabh completed 19500 km walk, new goal 20000 km

27 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों का सफर

सौरभ अब तक 27 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में पैदल भ्रमण कर चुके हैं. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों से लेकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश तक उनका सफर पहुंचा है. इसके अलावा महाराष्ट्र, गोवा और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी उन्होंने पैदल यात्रा की. जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, चंडीगढ़, पुडुचेरी तथा दमन एवं दीव का सफर भी उन्होंने पैदल पूरा किया है.

लोगों की जिंदगी को करीब से समझा

सौरभ के मुताबिक उनकी यात्रा का मकसद केवल अलग-अलग जगहों पर जाना या कोई रिकॉर्ड बनाना नहीं है. वे पैदल चलते हुए भारत को उसकी जमीनी वास्तविकता के साथ समझना चाहते हैं. गांवों, कस्बों और शहरों में उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनके रहन-सहन, खान-पान, भाषा, संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी को करीब से जाना. अलग-अलग राज्यों में लोगों के संघर्ष, अनुभव और उम्मीदों को समझना भी उनकी यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

स्वच्छ और हरित भारत का संदेश

पैदल यात्रा के साथ सौरभ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं. वे लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और कचरे को डस्टबिन में डालने की अपील करते हैं. उनका कहना है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार या किसी एक संस्था की नहीं है. आम नागरिक अपनी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके भी स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने में योगदान दे सकते हैं.

7 अक्टूबर को रायपुर में पूरा होगा सफर

डोंगरगढ़ में सौरभ का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया, जिनमें सोन कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता अनुराधा शर्मा और जिज्ञासु टांक सहित अन्य लोग शामिल रहे. सौरभ ने यहां अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए और कहा कि उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों से अपनापन और सहयोग मिला. फिलहाल वे खैरागढ़ की ओर बढ़ रहे हैं. इसके बाद राजनांदगांव, भिलाई और अन्य स्थानों से होते हुए रायपुर पहुंचेंगे. सौरभ की योजना है कि 7 अक्टूबर को रायपुर में यात्रा का समापन किया जाए, जिससे उनका कुल पैदल सफर करीब 20 हजार किलोमीटर हो जाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर का इंद्रावती टाइगर रिजर्व 40 साल बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा, सफारी रूट और वाहनों की तैयारी शुरू

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]