CG News: AI ने बदला तस्वीरों का अंदाज, सोशल मीडिया पर छाया 80s Retro Trend, नेता भी हुए शामिल
CG News: सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980 के दशक की यादें नए अंदाज में वायरल हो रही हैं, फेसबुक समेत दूसरे प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को 80s के रेट्रो लुक में बदलकर शेयर कर रहे हैं, इस ट्रेंड में आम लोगों के साथ कई चर्चित चेहरे भी शामिल हो रहे हैं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा की तस्वीरें भी इस रेट्रो ट्रेंड को लेकर चर्चा में हैं, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी अपनी तस्वीर साझा की है.

तस्वीरों में दिख रहा पुराने जमाने का अंदाज
AI से तैयार की जा रही इन तस्वीरों में 1980 के दशक की झलक साफ दिखाई देती है, कपड़ों का स्टाइल, पुराने दौर की हेयरस्टाइल, चश्मे, बैकग्राउंड और कैमरा क्वालिटी को उसी समय के अंदाज में तैयार किया जा रहा है, खास बात यह है कि इस ट्रेंड में उम्र की कोई सीमा नहीं है, युवा जहां पुराने फैशन को नए अंदाज में आजमा रहे हैं, वहीं बड़ी उम्र के लोग इसे अपने बचपन और बीते दिनों की यादों से जोड़ रहे हैं.
AI ने कुछ सेकंड में बदला फोटो लुक
इस ट्रेंड को लोकप्रिय बनाने में AI आधारित फोटो एडिटिंग टूल्स की बड़ी भूमिका मानी जा रही है, अब 1980 के दशक जैसा फोटो लुक तैयार करने के लिए फोटो स्टूडियो या लंबी एडिटिंग प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ती, यूजर कुछ निर्देश देकर अपनी तस्वीर में उस दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, रंग, बैकग्राउंड और पुराने कैमरे जैसा इफेक्ट जोड़ सकते हैं, यही वजह है कि रेट्रो तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं.
तस्वीरों के पीछे छिपी हैं पुरानी यादें
80s ट्रेंड को सिर्फ फैशन या AI फोटो एडिटिंग तक सीमित नहीं माना जा रहा है, इसके पीछे बीते दौर की यादों यानी नॉस्टैल्जिया का भी बड़ा आकर्षण है, 1980 का दौर देख चुके लोगों को इन तस्वीरों के जरिए बचपन, स्कूल, परिवार, पुराने मोहल्ले और उस समय की जीवनशैली याद आ रही है, वहीं नई पीढ़ी के लिए यह दौर अलग फैशन और विंटेज अंदाज के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
नई तकनीक ने पुरानी यादों को दिया नया रूप
आज की तेज रफ्तार डिजिटल जिंदगी में पुरानी यादों से जुड़ने का यह ट्रेंड लोगों को भावनात्मक रूप से भी आकर्षित कर रहा है, AI ने जहां पुराने दौर की तस्वीरें तैयार करना आसान कर दिया है, वहीं सोशल मीडिया ने इन्हें दोस्तों और परिवार के साथ साझा करने का मंच दे दिया है, यही वजह है कि लोग अपनी वर्तमान तस्वीरों को 80s के अंदाज में देखकर पुराने समय से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं, यह ट्रेंड दिखाता है कि नई तकनीक के दौर में भी पुरानी यादों की चमक लोगों के बीच बरकरार है.
