CG News: महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त का इंतजार, जानिए कब आएंगे पैसे
CG News: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही लाखों महिलाओं को अब 30वीं किस्त का इंतजार है, सरकारी सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार योजना की किस्तें आमतौर पर हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच जारी होती हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
पहले सप्ताह में जारी हो सकती है राशि
पिछली बार 11 जुलाई को 29वीं किस्त के तहत 66.74 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 626.25 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजे गए थे, इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में 30वीं किस्त जारी हो सकती है, हालांकि अंतिम फैसला सरकार की ओर से होगा.
ऐसे चेक करें भुगतान की स्थिति
किस्त जारी होने के बाद लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाता है, यदि संदेश नहीं मिलता है तो महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन एवं भुगतान स्थिति के विकल्प में जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज कर भुगतान की जानकारी देखी जा सकती है.
मोबाइल ऐप से भी मिलेगी जानकारी
लाभार्थी महतारी वंदन योजना के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपने खाते में राशि पहुंचने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप दोनों पर आवेदन और भुगतान की स्थिति आसानी से देखी जा सकती है, जिससे महिलाओं को बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
66 लाख से अधिक महिलाओं को मिल चुका लाभ
महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 29 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, 11 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 66 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में 626.25 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की थी, अब प्रदेश की महिलाएं 30वीं किस्त जारी होने का इंतजार कर रही हैं.




