CG News: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से जशपुर में कृषि क्रांति, किसान सुधीर लकड़ा बने प्रेरणा स्रोत
CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना जशपुर जिले में किसानों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कृषि-केंद्रित नीतियों के चलते किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज और सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

किसान सुधीर लकड़ा बने प्रेरणा स्रोत
बगीचा विकासखंड के किसान सुधीर लकड़ा इस योजना की सफलता की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरे हैं। लगभग 3.40 हेक्टेयर भूमि के मालिक श्री लकड़ा को विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ मिला, जिससे उनकी खेती अधिक वैज्ञानिक और लाभकारी बन गई।
मक्का उत्पादन से बढ़ी आय
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत कृषि विभाग ने उन्हें उन्नत मक्का बीज और तकनीकी सलाह उपलब्ध कराई। मात्र 0.40 हेक्टेयर भूमि में 8 किलो बीज से खेती कर उन्होंने लगभग 10 क्विंटल उत्पादन प्राप्त किया, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
आधुनिक तकनीक से खेती में बदलाव
सौर सुजला योजना, कृषि यंत्रों की सुविधा और आत्मा योजना के प्रशिक्षण ने उनकी खेती को नई दिशा दी है। अब किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक और लाभकारी खेती की ओर बढ़ रहे हैं, योजना के तहत फसल विविधीकरण, कृषि मशीनीकरण, सिंचाई विस्तार और भंडारण क्षमता विकास पर जोर दिया जा रहा है। ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी तकनीकों से पानी की बचत और उत्पादन में वृद्धि हो रही है।
20-30% उत्पादन वृद्धि का लक्ष्य
सरकारी प्रयासों का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ कृषि उत्पादन में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि करना है। साथ ही जैविक खेती और मानसून पर निर्भरता कम करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, किसान सुधीर लकड़ा ने कहा कि सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग ने उनकी खेती की पूरी तस्वीर बदल दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए इसे ग्रामीण समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम बताया।



