CG News: सक्ती के ठठारी में मुख्यमंत्री की जनचौपाल, बरगद के नीचे सुनीं समस्याएं
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में विशाल बरगद के पेड़ की छांव में जनचौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने।
ग्रामीणों की समस्याओं पर सीधा फीडबैक
मुख्यमंत्री ने चौपाल में बिजली, पानी, सड़क, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य केवल योजनाओं की समीक्षा नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जल्द ही अत्याधुनिक सीएम हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। इसके माध्यम से लोग टोल फ्री नंबर, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए शिकायत दर्ज करा सकेंगे और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है, उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, श्री रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं से जनता को सीधा लाभ मिल रहा है और जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।
ठठारी के लिए बड़ी घोषणाएं
ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कई अहम घोषणाएं कीं
• चतुर्भुज विष्णु मंदिर के पास आरती घाट निर्माण
• क्षेत्र में बैंक शाखा खोलने की स्वीकृति
• ठठारी को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया शुरू
• क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य की मंजूरी
विकास और विश्वास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ जनता और सरकार के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
ग्रामीणों में दिखा उत्साह
बरगद की छांव में आयोजित यह चौपाल ग्रामीणों के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार अवसर बन गई, जहां उन्होंने अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाईं और विकास की नई उम्मीदें जगीं, कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




