CG News: मुख्यमंत्री साय ने बड़ेकनेरा में महिला एवं बाल विकास योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोंडागांव जिले के ग्राम बड़ेकनेरा में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं, बच्चों, किशोरियों और स्व-सहायता समूहों को मिल रहे लाभों की समीक्षा की।
योजनाओं से बदल रहा ग्रामीण जीवन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में स्थायी बदलाव लाना है। उन्होंने बताया कि महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य को मिला बल
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना सुरक्षित मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य को मजबूत आधार प्रदान कर रही है, साथ ही बच्चों के लिए पोषण और देखभाल पर विशेष जोर दिया गया।
महतारी वंदन योजना से आर्थिक आत्मनिर्भरता
महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने बताया कि उन्हें मिलने वाली आर्थिक सहायता से घरेलू जरूरतें पूरी करने और छोटे व्यवसायों को बढ़ाने में मदद मिल रही है, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम है, कार्यक्रम में बच्चों को सुपोषण किट और किशोरियों को हाइजीन किट प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
स्व-सहायता समूहों को मिली मजबूती
छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला उद्यमिता की मजबूत नींव हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है। सरकार की कोशिश है कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।


