CG News: रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया उड़ान, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
CG News: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब पहुंचकर खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टेनिस कोर्ट सहित अन्य खेल अधोसंरचनाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
युवा खिलाड़ियों से की आत्मीय मुलाकात
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने क्लब में अभ्यास कर रहे युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की अपार संभावनाएं
मंत्री ने कहा कि रायगढ़ के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा और क्षमता मौजूद है। यदि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और उचित मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।
खेल अधोसंरचना मजबूत करने पर सरकार का फोकस
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को समान अवसर मिलें, ताकि वे अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से निखार सकें।
खिलाड़ियों ने साझा किए अपने अनुभव
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने वित्त मंत्री के साथ संवाद किया। खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और खेल सुविधाओं के विस्तार से जुड़े सुझाव भी दिए। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।




