CG News: बस्तर में दशकों की निस्वार्थ सेवा को मिला सम्मान, गोडबोले दंपति की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गर्व
CG News: बस्तर के सुदूर और दुर्गम वनांचलों में वर्षों से निस्वार्थ चिकित्सा सेवा देने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले और श्रीमती सुनीता गोडबोले को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया है। राष्ट्रपति द्वारा दिए गए इस सम्मान को राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने जताया हर्ष
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गोडबोले दंपति को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सेवा भावना, समर्पण और संवेदनशीलता राष्ट्र निर्माण का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का सम्मान है।
![]()
बस्तर में दशकों की निःस्वार्थ सेवा
गोडबोले दंपति ने वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़कर बस्तर के बारसूर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में दशकों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने निःशुल्क उपचार, स्वास्थ्य जागरूकता और कुपोषण मुक्ति जैसे अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कठिन परिस्थितियों में भी सेवा का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद दंपति ने जिस निष्ठा से जनजातीय समाज की सेवा की, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। उनका कार्य समाज के सबसे वंचित वर्गों के लिए उम्मीद की किरण बना।
आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोडबोले दंपति की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगी। उनकी जीवन यात्रा करुणा, दायित्वबोध और मानवता की सशक्त मिसाल है।



