CG News: सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में जन-केंद्रित शासन की ऐतिहासिक शुरुआत, गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में “सुशासन तिहार 2026” एक बड़े जन-आंदोलन के रूप में सामने आ रहा है। यह अभियान शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने और विकास को गति देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
1 मई से 10 जून तक चलेगा व्यापक अभियान
यह महाअभियान 1 मई से 10 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रदेश के हर गांव, हर वार्ड और हर नागरिक तक प्रशासन पहुंचने का प्रयास करेगा। “सरकार आपके द्वार” की अवधारणा के तहत यह अभियान सीधे जनता से जुड़ने पर आधारित होगा, ग्रामीण क्षेत्रों में 15–20 ग्राम पंचायतों के समूह बनाकर और शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर तैयार कर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
![]()
समाधान शिविरों में होगा तत्काल निराकरण
भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा भुगतान, बिजली-पानी, प्रमाण पत्र, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत जैसी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। अधिकतम एक माह के भीतर सभी आवेदनों का निराकरण अनिवार्य किया गया है, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। यह पहल प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करने और जनता का विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी
इस अभियान में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी स्वयं शिविरों में भाग लेंगे। वे न केवल समस्याओं का समाधान करेंगे, बल्कि विकास कार्यों का निरीक्षण और जनता से सीधा संवाद भी करेंगे।
लंबित मामलों के त्वरित समाधान पर फोकस
30 अप्रैल तक सभी लंबित मामलों के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से भूमि विवाद, मनरेगा भुगतान और प्रमाण पत्र जैसे मामलों को प्राथमिकता दी जा रही है।
ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति
सुशासन तिहार से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास होगा। हैंडपंप सुधार, बिजली व्यवस्था, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
