CG News: CM साय की पहल, पुनर्वासित युवाओं को आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य सुरक्षा
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं को अब सरकारी योजनाओं का व्यापक लाभ मिल रहा है। इससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है।
दस्तावेज़ से लेकर सुविधा तक पूरा सहयोग
पुनर्वासित युवाओं को राशन कार्ड, आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज तेजी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे शासन की योजनाओं से जुड़ सकें और आत्मनिर्भर बन सकें, आयुष्मान भारत योजना के तहत युवाओं को आयुष्मान कार्ड दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें लाखों रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। यह उनके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए बड़ी राहत है।
5 लाख से 25 लाख तक की स्वास्थ्य सहायता
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत BPL परिवारों को 5 लाख रुपये तक और APL परिवारों को 50 हजार रुपये तक का इलाज मिल रहा है। वहीं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर बीमारियों के लिए 25 लाख रुपये तक की मदद दी जा रही है।
युवाओं में बढ़ा आत्मविश्वास
आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद युवाओं में उत्साह और आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा है। वे अब बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं और सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित हो रहे हैं, यह पहल न सिर्फ स्वास्थ्य सुरक्षा दे रही है, बल्कि पुनर्वासित युवाओं को समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्रदान कर रही है।
