CG News: खनिज और उद्योग से चमकते ये जिले हैं राज्य की आर्थिक रीढ़, जानिए सबसे विकसित और अमीर जिलों की पूरी लिस्ट
CG News: छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और खनिज संपदाओं के लिए पूरे देश में जाना जाता है। राज्य में कुल 33 जिले हैं, जो 5 संभागों में विभाजित हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से सबसे अमीर और विकसित जिले कौन से हैं? आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ के टॉप 5 सबसे अमीर जिलों के बारे में।
)
रायपुर – राज्य की आर्थिक राजधानी
राजधानी रायपुर को छत्तीसगढ़ का सबसे अमीर जिला माना जाता है। यह व्यापार, शिक्षा और उद्योग का प्रमुख केंद्र है। तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक गतिविधियों ने इसे राज्य की आर्थिक राजधानी बना दिया है।

दुर्ग – औद्योगिक शक्ति का केंद्र
दूसरे नंबर पर दुर्ग जिला आता है। यहां स्थित भिलाई शहर को छत्तीसगढ़ का औद्योगिक दिल कहा जाता है। भिलाई इस्पात संयंत्र एशिया के सबसे बड़े स्टील संयंत्रों में से एक है, जो इस जिले को आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है।

बिलासपुर – विकास की रफ्तार पर
तीसरे स्थान पर बिलासपुर जिला है, जिसे न्यायधानी के नाम से भी जाना जाता है। यह जिला कोयला और डोलोमाइट जैसे खनिज संसाधनों से भरपूर है और तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।

रायगढ़ – कोयले का बड़ा भंडार
रायगढ़ जिला चौथे स्थान पर आता है। यह छत्तीसगढ़ के पूर्वी हिस्से में स्थित है और कोयले के विशाल भंडार के लिए जाना जाता है। यहां कई औद्योगिक इकाइयां भी स्थापित हैं, जो इसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाती हैं।
कोरबा – छत्तीसगढ़ का पावर हाउस
पांचवें नंबर पर कोरबा जिला है, जिसे राज्य की ऊर्जा राजधानी कहा जाता है। यहां NTPC, CSEB और कई निजी कंपनियों के बड़े बिजली संयंत्र मौजूद हैं, जो इसे ऊर्जा उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाते हैं।

