CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक को अर्पित की श्रद्धांजलि
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वे बिलासपुर के परसदा स्थित विधायक निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।
पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने दिवंगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने उनके सरल, स्नेहमयी और विनम्र व्यक्तित्व को स्मरणीय बताया।
परिजनों को दिया ढांढस
सीएम साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह और संस्कार परिवार की अमूल्य धरोहर हैं।
ईश्वर से शांति की प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व संबल देने की प्रार्थना की, इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
