CG News: छत्तीसगढ़ श्रमिक महासम्मेलन में निर्धारित मानकों के अनुसार हुआ व्यय, वित्तीय अनियमितता के आरोपों को विभाग ने बताया भ्रामक
CG News: छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने स्पष्ट किया है कि श्रमिक महासम्मेलन में सभी व्यय टेंडर प्रक्रिया और अनुबंधित दरों के अनुसार ही किए गए थे।
8000 श्रमिकों की भागीदारी
17 सितंबर 2024 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित इस महासम्मेलन में लगभग 8000 श्रमिक शामिल हुए थे, जिसमें विश्वकर्मा जयंती और श्रम दिवस मनाया गया।
अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से व्यवस्था
कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं जैसे मंच, भोजन, पेयजल, बैठक व्यवस्था और स्वास्थ्य शिविर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की पूर्व अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से स्वीकृत दरों पर कराई गईं।
आरोपों को बताया निराधार
विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना निविदा और मनमाने खर्च के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। अंतिम समय में बदलाव और समय की कमी के कारण पूर्व अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से कार्य कराया गया था, कार्यक्रम के बाद सभी व्ययों का परीक्षण और सत्यापन कर नियमों के अनुसार भुगतान सुनिश्चित किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नियमसम्मत रही।

