CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की
CG News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल की चाची स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने श्री रामजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत श्रीमती अग्रवाल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
परिवार के प्रति संवेदना
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना की।
