CG News: अंबिकापुर में चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन
CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक पर अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने वीर स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

देशभक्ति और साहस का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन हर भारतीय के लिए राष्ट्रभक्ति, साहस और बलिदान की प्रेरणा है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की आज़ादी के लिए समर्पित कर दिया।
युवाओं के लिए प्रेरणा
सीएम साय ने कहा कि आज़ाद जी के आदर्श हमें “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ आगे बढ़ने की सीख देते हैं। यही भावना एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की आधारशिला है।
सरकार की पहल
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि नई पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके, इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

