CG News: मुख्यमंत्री साय ने रायपुर से शुरू किया AI सक्षम शिक्षा अभियान, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गूगल फॉर एजुकेशन इंडिया के प्रमुख संजय जैन और पब्लिक पॉलिसी प्रमुख राकेश रंजन ने रायपुर में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत करते हुए शॉल और बस्तर कला की प्रतिकृति भेंट की।

‘AI सक्षम शिक्षा अभियान’ की शुरुआत
रायपुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में “AI सक्षम शिक्षा अभियान” शुरू किया गया है। अभियान के माध्यम से स्कूल शिक्षा में AI आधारित नवाचारों को बढ़ावा दिया जाएगा और शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल टूल्स एवं AI आधारित शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिक्षकों को तकनीकी सशक्तिकरण
इस पहल के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों को AI प्रमाणन प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रारंभिक चरण में 200 शिक्षकों की सहभागिता से कार्यशालाओं का आयोजन होगा, जिसमें कक्षा शिक्षण में AI के प्रभावी उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
ज्ञान और नवाचार का केंद्र
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि AI आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों में नए युग के कौशल विकसित होंगे और प्रदेश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाएगा। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप है, इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश बंसल, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

