CG News: छत्तीसगढ़ में 15 नई फोरलेन सड़कों का निर्माण, 708 करोड़ की मिली स्वीकृति
CG News: लोक निर्माण विभाग ने विभिन्न जिलों में कुल 90.5 किमी लंबाई की 15 फोरलेन सड़कों के निर्माण के लिए 708 करोड़ 21 लाख 35 हजार रुपए मंजूर किए हैं।
यातायात में सुगमता और समय की बचत
इन सड़कों से प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम होगा और यात्रा का समय घटेगा। फोरलेन सड़कों से सुरक्षित आवागमन और जाम से मुक्ति सुनिश्चित होगी।
दुर्ग जिले में सड़क निर्माण
दुर्ग जिले में दुर्ग-धमधा-बेमेतरा अंडर ब्रिज से अग्रसेन चौक, स्मृति नगर पेट्रोल पंप से आईआईटी जेवरा सिरसा, मिनी माता चौक से महाराजा चौक-ठगड़ा बांध और महाराजा चौक से बोरसी चौक तक विभिन्न फोरलेन मार्गों के लिए कुल 76 करोड़ 60 लाख रुपए स्वीकृत।
रायगढ़ जिले में फोरलेन मार्ग
रायगढ़ में ढिमरापुर चौक से कोतरा थाना चौक, रायगढ़-कोतरा-नंदेली, रायगढ़-लोईंग-महापल्ली मार्ग और तमनार बायपास सहित कुल 330 करोड़ से अधिक स्वीकृत, रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, जशपुर और कबीरधाम जिलों में कुल 185 किमी फोरलेन सड़क निर्माण के लिए निवेश किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री का संदेश
उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कहा कि, “फोरलेन सड़कों का विस्तार केवल यातायात सुविधा तक सीमित नहीं है, यह प्रदेश की आर्थिक प्रगति का आधार भी है। अधोसंरचना विकास से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संतुलित विकास को नई गति मिलेगी।”

