CG News: संस्कार भारती रायपुर ने नई पीढ़ी को रंगमंच से जोड़ने के लिए शुरू की नाट्य कार्यशाला
CG News: आनंद समाज वाचनालय, कंकाली पारा, रायपुर में 8 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक आयोजित “युवा रंग साधक नाट्य कार्यशाला” का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कला साधक अनिल कालेल उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि और सहभागिता
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने अध्यक्षता की। वरिष्ठ रंगकर्मी रंजक मोड़क, फिल्म निर्देशक संपत चारी और AAFT यूनिवर्सिटी के सिनेमा विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक बैरागी विशेष अतिथि रहे। लगभग 35 प्रतिभागियों ने कार्यशाला में हिस्सा लिया।

कार्यशाला की रूपरेखा
कार्यशाला प्रतिदिन सायं 5 बजे आयोजित की जा रही है। इसमें अभिनय, निर्देशन, लेखन और मंच विन्यास जैसे विभिन्न रंगमंचीय आयामों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे, संस्कार भारती की यह पहल युवा प्रतिभाओं को रंगमंच की बारीकियों को समझने और अपनी कला को निखारने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है।
उद्देश्य और लाभ
कार्यशाला का उद्देश्य “रंग संस्कार नाट्य महोत्सव” के लिए नाटकों का मंचन तैयार करना और रायपुर की नई पीढ़ी को रंगमंच से जोड़ना है। प्रतिभागियों को थिएटर, सिनेमा और एआई के प्रभाव जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई।

