CG News: बालोद के किसान ने अदरक की खेती से जीवन बदला, ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना कामयाब
CG News: सरकार की “एक जिला एक उत्पाद” योजना अब बालोद जिले के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। ग्राम बघमरा के युवा किसान आकाश चंद्राकर ने अदरक की खेती के माध्यम से सफलता की नई मिसाल पेश की।

अदरक की खेती से दोगुना मुनाफा
पारंपरिक फसलों की तुलना में अदरक की खेती से बेहतर उत्पादन और बाजार में उच्च मूल्य मिलने से किसान की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, उद्यानिकी विभाग द्वारा लगभग 49 हजार रुपये का अनुदान मिलने से आकाश चंद्राकर ने आधुनिक कृषि संसाधन और गुणवत्तापूर्ण बीज का उपयोग किया। इससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार हुआ।
अन्य किसानों के लिए प्रेरणा
“एक जिला एक उत्पाद” योजना से प्रभावित होकर जिले के अन्य किसान भी अदरक की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस नगदी फसल ने पारंपरिक खेती को लाभकारी विकल्प में बदल दिया है।
सरकारी नीतियों और नेतृत्व की सराहना
आकाश चंद्राकर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी नीतियों की सराहना की और विश्वास जताया कि बालोद जिला अदरक उत्पादन में नई पहचान स्थापित करेगा।
