CG News: विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं और स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने की अपील की।
स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिवस न केवल स्वास्थ्य से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का अवसर है, बल्कि अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश भी देता है, उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत है।
स्वस्थ जीवनशैली के तीन मूल आधार
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान – ये तीनों स्वस्थ जीवन के मूल आधार हैं। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में सुधार बड़े स्तर पर सकारात्मक परिणाम ला सकता है।
स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे स्वयं स्वस्थ रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएँ, ताकि एक स्वस्थ, सक्षम और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण सुनिश्चित हो सके।

