CG News: सीएम साय ने पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो और रैलियों में लिया हिस्सा
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे और झारग्राम में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने बिनपुर, गोपीवल्लभपुर और नयाग्राम विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित नामांकन रैलियों में भी भाग लिया।
सीएम साय की प्रतिक्रिया
पश्चिम बंगाल से लौटकर सीएम साय ने कहा कि ममता बनर्जी की स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अपार जनसैलाब उमड़ा और प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में भी जनता का सैलाब देखने को मिला। सीएम ने कहा कि वहां की जनता TMC सरकार के खिलाफ आक्रोशित है।
भाजपा का चुनावी रणनीति
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया है। सीएम साय बंगाल में भाजपा के चार प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाने और उनके समर्थन में प्रचार करने गए थे।

