CG News: छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में शानदार जीत
CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम, कोटा में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अरुणाचल प्रदेश को 3-2 से हराया। टीम ने पहले हाफ में 2-0 की बढ़त बनाई और अंत तक बढ़त बरकरार रखते हुए जीत हासिल की।
पश्चिम बंगाल की एकतरफा जीत
दूसरे सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल ने दमदार खेल दिखाते हुए गोवा को 5-2 से हराया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, इस मौके पर केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।
आयोजन में बड़ी भागीदारी
कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी, खेल विभाग के प्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया।




