CG News: कोष एवं लेखा संचालनालय की नई पहल, ई-चालान और ऑनलाइन सेवाओं से वित्तीय प्रबंधन होगा आसान
CG News: रायपुर में संचालनालय कोष एवं लेखा ने राज्य में वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए कई नई डिजिटल सेवाएं शुरू की हैं। इनका उद्देश्य नागरिकों और विभागों को सरल व आधुनिक सुविधाएं देना है।
ई-चालान और OTC प्रणाली लागू
01 अप्रैल 2026 से ई-चालान के तहत OTC प्रणाली लागू कर दी गई है। अब सभी शासकीय भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकेंगे, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।
ऑनलाइन BTR और केंद्रीय कोषालय सुविधा
कोषालयों में ऑनलाइन बीटीआर सुविधा शुरू की गई है, जिससे लेखांकन कार्यों में सटीकता आएगी। साथ ही केंद्रीय कोषालय और SNA SPARSH प्रणाली के जरिए भुगतान प्रक्रिया को और व्यवस्थित किया गया है।
नई वेबसाइट लॉन्च
संचालनालय कोष एवं लेखा की नई वेबसाइट लॉन्च की गई है, जहां उपयोगकर्ताओं को सभी सेवाएं और जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी, यह पहल राज्य में वित्तीय प्रशासन को आधुनिक बनाने और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।



