CG News: बिराजपाली में ‘हर घर जल’ योजना से बदला जीवन, गांव के 182 घरों में पँहुचा नल कनेक्शन
CG News: ग्राम बिराजपाली अब हर घर जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल से लाभान्वित हो रहा है। पहले हैंडपंप और दूरस्थ स्रोतों पर निर्भर ग्रामीण अब घर बैठे पानी पा रहे हैं।

सफल प्रमाणीकरण और तकनीकी निर्माण
21 फरवरी 2026 को योजना का सफल प्रमाणीकरण हुआ। 182 घरों को नल कनेक्शन मिले, 40 किलोलीटर क्षमता की ओवरहेड टंकी और 2270 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई। 13 हैंडपंप और 3 पावर पंप जल स्रोतों को मजबूत बनाते हैं।
ग्रामीणों के जीवन में बदलाव
ग्राम जल समिति योजना के सुचारू संचालन के लिए गठित की गई है। प्रत्येक परिवार से 60 रुपये मासिक जलकर के रूप में संग्रहित किए जाते हैं, श्रीमती श्याम बाई बताती हैं कि अब पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। यह सुविधा उनके दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आई है।

