CG News: रायगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उत्कल दिवस कार्यक्रम में मंदिर दर्शन
मुख्यमंत्री साय उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन’ में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने उत्कल समाज द्वारा निर्मित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
समाजजनों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर झारसुगुड़ा विधायक टंकाधर त्रिपाठी, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर जीवर्धन चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और उत्कल समाज के प्रमुख सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

