CG News: सीएम साय शामिल हुए उत्कल दिवस समारोह में, विकास और सांस्कृतिक एकता पर दिया जोर
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ के बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में आयोजित ‘उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और ‘वंदे उत्कल जननी’ के गायन के साथ हुआ।

“अतिथि नहीं, परिवार का हिस्सा हूं” – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे यहां अतिथि के रूप में नहीं, बल्कि अपने परिवार के बीच आए हैं। उन्होंने रायगढ़ की जनता के स्नेह और समर्थन को याद करते हुए आभार व्यक्त किया, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच ‘रोटी-बेटी’ का गहरा संबंध है। सीमावर्ती क्षेत्रों में उड़िया भाषा और परंपराओं का प्रभाव आज भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

रथ यात्रा के लिए 5 लाख की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही समाज की पत्रिका ‘सुविधा’ का विमोचन भी किया, मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 8 लाख पूरे हो चुके हैं। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जा रही है और लाखों महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।
धार्मिक योजनाएं और तीर्थ दर्शन सुविधा
उन्होंने ‘रामलला दर्शन योजना’ और ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ का जिक्र करते हुए बताया कि हजारों श्रद्धालु इन योजनाओं का लाभ उठा चुके हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून बनाया गया है। साथ ही केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों के सहयोग से नक्सलवाद पर नियंत्रण स्थापित हुआ है।
रोजगार और पारदर्शिता पर जोर
उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में 20 से 25 हजार भर्तियां की गई हैं और ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से प्रशासन में पारदर्शिता लाई जा रही है, कार्यक्रम में उत्कल समाज की 8 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया और मुख्यमंत्री को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

