CG News: लोकसभा में नक्सलवाद पर सियासी संग्राम, गृहमंत्री का दावा – भारत लगभग नक्सल-मुक्त
CG News: लोकसभा में नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक तय लक्ष्य हासिल करते हुए भारत अब लगभग नक्सल-मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि नक्सली हिंसा में भारी कमी आई है और देश के अधिकांश हिस्सों में इसका प्रभाव समाप्त हो गया है।
![]()
विकास और बस्तर का जिक्र
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पहले नक्सलियों को बचाया गया। उन्होंने कहा, “भूपेश बघेल को पूछो, प्रूफ दूं क्या”, जिस पर सदन में हंगामा भी हुआ, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर में अब नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है और क्षेत्र विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और राशन जैसी सुविधाओं के विस्तार का भी जिक्र किया।
अब तक के आंकड़े और उपलब्धियां
गृह मंत्री के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में 706 नक्सली मारे गए और 4800 से अधिक ने आत्मसमर्पण किया है। अब देश में केवल दो जिले ही नक्सल प्रभावित बचे हैं, गृहमंत्री शाह ने नक्सलियों की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से करने पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि भगत सिंह और बिरसा मुंडा जैसे महान व्यक्तित्वों की तुलना नक्सलियों से नहीं की जा सकती।
