CG News: बस्तर अब नक्सलवाद से मुक्त, विकास के नए युग की शुरुआत – डॉ. रमन सिंह
CG News: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज भारत नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त हो चुका है।

बस्तर में बदलाव की तस्वीर
उन्होंने कहा कि बस्तर, जो कभी भय और हिंसा के साए में था, अब शांति, विकास और विश्वास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। आने वाले समय में यहां खुशहाली और समृद्धि का माहौल बनेगा।
विकास और संस्कृति पर जोर
डॉ. रमन सिंह ने विश्वास जताया कि बस्तर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। गांव-गांव में उत्सव का माहौल होगा और लोक संस्कृति का पुनर्जीवन देखने को मिलेगा, इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने सुरक्षा बलों के वीर जवानों को नमन किया और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बदलाव सामूहिक प्रयासों और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है।
