CG News: सीएम साय ने 108 संजीवनी सेवा की 375 एम्बुलेंस का किया लोकार्पण
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस की 375 नई एम्बुलेंसों का लोकार्पण किया। यह सेवा तत्काल प्रभाव से शुरू हो गई है, जिससे मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

BLS, ALS और नियोनेटल सेवा
इस पहल के तहत 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंसों के साथ पहली बार 5 नियोनेटल ALS एम्बुलेंस भी शुरू की गई हैं। ये एम्बुलेंस नवजात शिशुओं की आपातकालीन देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
समयबद्ध सेवा का लक्ष्य
सरकार ने लक्ष्य तय किया है कि शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाए। इससे हर जरूरतमंद तक त्वरित सहायता पहुंचाना संभव होगा, नई एम्बुलेंसों में इन्क्यूबेटर, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप, ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइज़र और 41 प्रकार की जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। नियोनेटल एम्बुलेंस को “चलते-फिरते नवजात ICU” के रूप में तैयार किया गया है।
मौके पर ही इलाज की सुविधा
BLS और ALS एम्बुलेंस में बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाएं भी दी गई हैं, जिससे मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक और उन्नत इलाज मिल सके, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब एम्बुलेंस सेवाएं शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में आधे घंटे के भीतर उपलब्ध होंगी। साथ ही पहली बार नवजात शिशुओं के लिए विशेष एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की गई है।
